लंबित कांड निष्पादन व अपराध नियंत्रण पर पुलिस पदाधिकारी को किया निर्देशित

लंबित कांड निष्पादन व अपराध नियंत्रण पर पुलिस पदाधिकारी को किया निर्देशित
– जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्या को सुना कटिहार एसपी ने रोशना थाना में कांड अन्वेषण समीक्षा व जन समस्याओं को सुनकर त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. बताते चले कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एसपी शिखर चौधरी गुरुवार को रोशना थाना पहुंचे. सर्वप्रथम उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गयी. एसपी ने थाना परिसर में थानाध्यक्ष की उपस्थिति में कांड अन्वेषण व अन्य कार्यों की समीक्षा की. एसपी ने इस दौरान अंचल पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष मासूम कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ कांड अन्वेषण, लंबित मामलों की प्रगति, वारंट-तामिला, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व विधि-व्यवस्था से जुड़े अन्य कार्यों की गहन समीक्षा की. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि गंभीर कांडों में अनुसंधान कार्य में तेजी लायी जाय. समय-सीमा के भीतर कांड निष्पादन सुनिश्चित किया जाय. साथ ही लंबित वारंटों एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को तेज करने तथा फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिया. बैठक के दौरान एसपी ने विधि-व्यवस्था की स्थिति, गश्ती व्यवस्था, डायल-112 ईआरवी की सक्रियता, बीट पुलिसिंग व संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की. रोशना थाना क्षेत्र बंगाल की सीमा को छुटी है. शराब तस्करों के लिए सैफ मार्ग है. जिसे एसपी ने सतर्कता के साथ वाहन चेकिंग अभियान एवं शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी का निर्देश दिये. इसके उपरांत एसपी द्वारा आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आये फरियादियों की समस्याएं सुनें. भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद सहित अन्य नागरिकों की समस्याओं को एसपी ने गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है. आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही प्राथमिकता है. उन्होंने यह भी कहा कि अपराध नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था क्षेत्र में बहाल रहे जिसके लिए उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




