सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपत्ति सहित तीन घायल

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपत्ति सहित तीन घायल
कुरसेला एनएच 31 पर कटरिया के समीप गुरुवार रात बाइक सवार दंपत्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल बाइक सवार पति- पत्नी को पुलिस ने उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया. घायल बाइक सवार दंपत्ति में मधु कुमारी (25) पति सुमित कुमार (30) जिला के बारसोई अनुमंडल का निवासी बताया गया. बाइक सवार दंपत्ति देवघर से जलाभिषेक कर घर लौट रहे थे. इसी बीच कटरिया सिमड़गाछ के समीप अचानक सड़क पर गाय के दौड़ जाने से बाइक सवार हादसे का शिकार हो गये. एक अन्य घटना में चांदपुर टिका पट्टी सड़क पर बाइक सवार व ऑटो की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल बाइक सवार चंदन कुमार (51) पिता मुनचुन मंडल बैरिया टिका पट्टी पूर्णिया जिला का निवासी बताया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










