पोषण पढ़ाई का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

पोषण पढ़ाई का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
कुरसेला बाल विकास परियोजना कार्यालय कुरसेला के तत्वावधान में गांधी घर तिनघरिया में पोषण पढ़ाई कार्यक्रम का प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया. प्रशिक्षण शिविर में आंगनबाड़ी सेविकाओं को बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी. प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सीडीपीओ विभा कुमारी, प्रखंड समन्वयक अमित कुमार सिंह, रिंकू कुमारी, मोनालिसा द्वारा प्रतिभागी सेविकाओं को विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया. शिविर का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेविकाओं व संबंधित कर्मियों की कार्यक्षमता को सुदृढ़ करना और बच्चों के प्रारंभिक वर्षों में शारीरिक, मानसिक, सामाजिक विकास को सुनिश्चित करना था. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खेल-आधारित शिक्षा की अवधारणा, पाठ्यक्रम, बच्चों के शारीरिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक-भावनात्मक, नैतिक, सांस्कृतिक व कलात्मक विकास के विविध पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया. शिविर का मुख्य उद्देश्य पोषण पढ़ाई कार्यक्रम के महत्व को समझाना था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




