तीन दिवसीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

तीन दिवसीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
आबादपुर बारसोई प्रखंड स्थित कम्प्लेक्स में आयोजित तीन दिवसीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया. प्रखंड के शिवानंदपुर पंचायत स्थित कम्पलेक्स, उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवानंदपुर में उक्त कम्पलेक्स से जुड़े सभी विद्यालयों के छात्र- छात्राओं के बीच उंची खुद, लंबी खुद, दौड़, गोला फेक, फुटबाल, वालिबॉल, कबड्डी आदि प्रतियोगिता आयोजित की. अव्वल आने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. बीइओ ने कहा कि छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी महत्वपूर्ण स्थान है. मौके पर शिक्षक नकिब आलम, सरफुद्दीन, रेखा कुमारी, गजाला परवीन, नुजहत बानू, अफसरी खातून, संतोष कुमार, आशा कुमारी, राजेश मिश्रा, नौशाद आलम मुख्य रूप से मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




