बाइक सवार तीन युवक जख्मी, सदर अस्पताल किया रेफर

Updated at : 24 Jul 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार तीन युवक जख्मी, सदर अस्पताल किया रेफर

बाइक सवार तीन युवक जख्मी, सदर अस्पताल किया रेफर

विज्ञापन

प्राणपुर थाना क्षेत्र के कालेश्वर चौक के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर बस्तौल से लाभा कि ओर जा रहे ऑटो को प्राणपुर से बस्तौल की ओर जा रहे बाइक चालक ने साइड से तीव्र गति से ठोकर मारने पर तीन युवक जख्मी हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया. प्रभारी थानाध्यक्ष बिट्टू कुमारी ने बताया कि ऑटो चालक बस्तौल से लाभा कि ओर जाने के क्रम में ट्रीपल लोड बाइक सवार के द्वारा साइड से जोरदार ठोकर मारने के कारण सोनु कुमार ठाकुर पिता सुरेश ठाकुर, मिथलेश कुमार ठाकुर पिता सदा नंद ठाकुर दोनों संतरामपुर और राहुल ठाकुर पिता नरेश ठाकुर, सिरणडा निवासी बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये. जिसे ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्राणपुर में प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया. पुलिस ने ऑटो व बाइक को जब्त कर कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन