अपराध की योजना बनाते कट्टा व चार कारतूस संग तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अपराध की योजना बनाते कट्टा व चार कारतूस संग तीन गिरफ्तार

अपराध की योजना बनाते कट्टा व चार कारतूस संग तीन गिरफ्तार

विज्ञापन

समेली पोठिया थाना क्षेत्र के मलहरिया-नरहैया सड़क मार्ग पर शनिवार की शाम पोठिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली की तीन युवक बाइक से हेंडल में टंगा झोला में कट्टा व कारतूस लेकर नरैहिया की ओर जा रहा है. पोठिया थाना के पीएसआई राम शंकर कुमार, रितेश कुमार सदल बल नरैहिया-मल्हरिया ग्रामीण सड़क पर नरैहिया नया टोला मोड़ के पास पहुंच कर वाहन की जांच प्रारंभ किया. देखा बाइक से आ रहे थे. रुकने का इशारा किया. पुलिस को देखकर बाइक को तेजी से भगाने लगा. जिसे दल बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया. तीनों से नाम पता पूछने पर बताया कि रंजीत यादव पिता भिखारी यादव, सतबेहरी निवासी, बंटी कुमार पासवान पिता चन्दन कुमार पासवान, शब्दा निवासी व नवीन कुमार पासवान पिता मुसो पासवान, शब्दा सभी थाना पोठिया जिला कटिहार निवासह है. तलाशी में एक कट्टा, तीन कारतूस, एक मिस्ड फायर किया कारतूस बरामद हुआ है. पोठिया पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त का टीवीएस बाइक, मोबाइल जब्त कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है. थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया की क्षेत्र में पोठिया पुलिस लगातार विधि व्यवस्था को लेकर प्रयासरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन