42 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार

42 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर मद्य निषेध टीम ने बलरामपुर थाना क्षेत्र के दूलोपुर में छापेमारी कर से केशव कुमार दास को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की एक अलग टीम ने प्राणपुर थाना क्षेत्र से हरिराम यादव को देसी शराब के साथ तथा रोशना थाना के महादेवपुर से अरुण कुमार मंडल को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की एक टीम ने कटिहार जंक्शन पर राधिकपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन से बीयर 20.000 (40 केन बीयर का बॉटल)लीटर तथा पश्चिम बंगाल निर्मित अवैध शराब 18.000 लीटर जब्त किया है. छापामारी में कुल शराब बीयर-20.750 लीटर एवं -22 लीटर देसी शराब जब्त किया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उत्पाद विभाग की कार्रवाई में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




