टोटो चालक का अपहरण कर जानलेवा हमला में तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
टोटो चालक का अपहरण कर जानलेवा हमला में तीन गिरफ्तार

टोटो चालक का अपहरण कर जानलेवा हमला में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन

कोढ़ा रौतारा थाना क्षेत्र में टोटो चालक का अपहरण व जानलेवा हमले मामले में तीन आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना 30 जनवरी की है. जब टोटो चालक सुभाष चौहान बरबन्ना जाने के क्रम में एक अन्य टोटो चालक से कहासुनी में उलझ गया. अगले दिन इसी विवाद को लेकर पहले से घात लगाये रौतारा टोल प्लाजा के समीप कुछ लोगों ने सुभाष चौहान को बाइक सहित अपहरण कर लिया और जबरन बरबन्ना ले गये. बरबन्ना पहुंचने के बाद आरोपितों ने सुभाष चौहान पर रॉड एवं अन्य हथियारों से बेरहमी से हमला किया और गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे वहां फेंक कर फरार हो गये. ग्रामीणों की सूचना पर घायल के ससुर एवं आवेदक मन्नू चौहान मौके पर पहुंचे और तत्काल रौतारा प्रशासन को सूचना दी. रौतारा थाना प्रभारी लालासर बिंद अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और मौके से तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया. गंभीर रूप से घायल सुभाष चौहान को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज भेजा गया. उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया. इस मामले में रौतारा थाना कांड संख्या 27/26 दर्ज करते हुए हत्या के प्रयास के आरोप में तीनों प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों में विकास यादव, पिता लालू यादव, पंचम मंडल, पिता नारायण मंडल, दोनों दीवानगंज, थाना रानीपतरा, जिला पूर्णिया और छोटू कुमार पोद्दार उर्फ विवेकानंद पोद्दार पिता आनंद लाल पोद्दार, रामपुर, थाना मुफ्फसिल, जिला कटिहार निवासी शामिल हैं. रौतारा पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए कटिहार न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन