चोरी की जेवरात व 2.43 लाख नकद रुपये के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चोरी की जेवरात व 2.43 लाख नकद रुपये के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

थाना पुलिस ने अयोध्यागंज बाजार में मंजू देवी व शंभू जायसवाल के घर चोरी घटना का उद्भेदन कर लिया है. चोरी गये जेवरात, नकदी, बर्तन आदि सामानों को बरामद करते हुए चोरी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

चोरी की घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस को मिली सफलता, किया खुलासा कुरसेला. थाना पुलिस ने अयोध्यागंज बाजार में मंजू देवी व शंभू जायसवाल के घर चोरी घटना का उद्भेदन कर लिया है. चोरी गये जेवरात, नकदी, बर्तन आदि सामानों को बरामद करते हुए चोरी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इस तरह पुलिस ने चोरी घटना में सक्रियता दिखाते हुए 48 घंटे के अंदर चोरी घटना में समान सहित चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. चोरी घटना के बाद गृह स्वामी मंजू देवी व शंभू जायसवाल ने कुरसेला थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने चोरी घटना की प्राथमिकी दर्ज कर घटना का अनुसंधानकर्ता पुअनि दीपक कुमार को बनाया था. अनुसंधानकर्ता ने घटना की गहराई से तफ्तीश करते हुए मलेनियां गांव के संतोष कुमार, पिता स्व जयहिंद सहनी के घर छापेमारी कर चोरी गये जेवरात, नकदी आदि सामान बरामद किया. पुलिस ने मामले में संतोष सहनी को गिरफ्तार किया. पुलिस पूछताछ में निशानदेही के आधार पर पुलिस ने संतोष के भाई मंतोष सहनी पिता स्व जय हिंद सहनी, मलेनिया, थाना कुरसेला निवासी सहित बेगूसराय जिला के ग्राम थाना बखरी वार्ड 27 निवासी पप्पू सहनी, पिता बिहारी सहनी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने चोरी गये 31.49 ग्राम सोना के जेवरात और 01.469 किलो ग्राम चांदी के जेवरात, 02 लाख, 43 हजार नकद राशि बरामद किया है. उपरोक्त जानकारी कोढ़ा एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह, कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दी. चोरी के आरोपित मंतोष कुमार पर कुरसेला थाना के तीन कांडों में विभिन्न तरह के आपराधिक मामला दर्ज बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन