व्यवसायी के बंद घर से चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को दिया अंजाम

Updated at : 12 May 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी के बंद घर से चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को दिया अंजाम

व्यवसायी के बंद घर से चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन

– पीउ़ित व्यवसायी ने कुरसेला थाना में आवेदन देकर लगायी गुहार कुरसेला कुरसेला थाना क्षेत्र के वार्ड 12 में रविवार की रात व्यवसायी सूरज कुमार के बंद घर से चोरों ने कमरा, गोदरेज व लॉकर का ताला तोड़ कर नकदी, जेवरात सहित लाखों के सामानों की चोरी कर ली. पीड़ित व्यवसायी ने कुरसेला थाना में आवेदन देकर चोरी घटना का जानकारी दी है. व्यवसायी ने आवेदन में कहा है कि छोटे भाई की शादी में पैतृक निवास कालूचक विशपुरिया भागलपुर गया था. 9 मई को कुरसेला स्थित आकर घर देखने पर सब ठीक ठाक पाया था. मेरे स्टाफ ने 10 मई की सुबह 6 बजे घर देखने पर सही पाया था. शादी समारोह से 11 मई को घर लौटा तो मुख्य दरवाजा सहित अंदर के कमरों का ताला टूटा हुआ थ्सा. सामान विखरा पड़ा था. कहा, गोदरेज के एक लॉकर से तीस हजार और दूसरे लॉकर से लगभग पन्द्रह हजार व सोने की बाली एक जोड़ा, मंगलसूत्र एक, नाक का बेसड़, 8 पीस कुल परिमान, एक दस ग्राम चांदी का चैन, एक ब्रेसलेट, मंगलसूत्र एक, एक बाजूबंद, पैंतालिस भर का दो चांदी का पायल, तीस भर का नया चांदी का जेवर गायब पाया. व्यसायी ने थाना में आवेदन देकर चोरों की पहचान कर चोरी गये सामान के बरामदगी की गुहार लगायी है. लगातार व्यवसायी के घरों को चोर कर रहे टारगेट क्षेत्र में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते कुछ माह के बीच तकरीबन आधा दर्जन घरों में चोरी की घटना घटित हो चुकी है. पुलिस एक चोरी घटना के आलावा किसी घटना का उद्भेदन करने में विफल रही है. पुलिस के पकड़ में नहीं आने से चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. बढ़ते चोरी के घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है. अज्ञात चोरों को गिरोह रैकी कर चोरी के घटना को अंजाम दे रहा है. अब तक अधिकतर चोरी की घटना व्यवसाईयों के घर में घटित हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन