कार का शीशा तोड़कर चोरों ने दो लैपटॉप की चोरी की

कार का शीशा तोड़कर चोरों ने दो लैपटॉप की चोरी की
कटिहार नगर थाना क्षेत्र के जूट मिल के समीप एक निजी होटल में शुक्रवार की देर रात विवाह समारोह में शामिल होने आये एक युवक की कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे लैपटॉप की चोरी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. घटना बाबत पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देते हुए अज्ञात चोर के विरुद्ध कांड दर्ज कराया है. अमित कुमार मंडल अपने दोस्त के शादी समारोह में भाग लेने के लिए जूट मिल के समीप एक होटल में कार नंबर बीआर 11 एटी से आया था. होटल के बाहर गाड़ी पार्किंग कर वह होटल के अंदर चला गया. कुछ घंटे बाद जब अपनी कार के पास आया तो देखा कि कार का पीछे का शीशा टुटा है. कार में रखें दोनों लैपटॉप गायब थे. उसे समझते देर नहीं लगी की उसके कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों ने उसके लैपटॉप की चोरी कर ली. इस बाबत अमित ने अज्ञात चोर के विरुद्ध नगर थाना में आवेदन देते हुए मामला दर्ज कराया है. इधर घटना बाबत नगर थाना पुलिस होटल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




