पनसेरवा गांव में परिवारिक कलह में हुई मारपीट

पनसेरवा गांव में परिवारिक कलह में हुई मारपीट
भैसूर ने भाभो की बाल पकड़ घसीटा, भतीजे व भाई को पीटकर किया घायल – पीड़ित महिला ने थाना में आवेदन देकर की इंसाफ की मांग हसनगंज थाना अंतर्गत बलुआ पंचायत के पनसेरवा गांव में आपसी परिवारिक कलह में मारपीट को लेकर पीड़ित महिला बिजली देवी ने थाना में आवेदन देकर कारवाई की मांग की है. पीड़ित महिला बिजली देवी ने अपने आवेदन में दर्शाया है कि वह 16 अप्रैल दिन बुधवार को संध्या 07 बजे अपने घर पर खाना बना रही थी कि उसी समय ओमप्रकाश महतो पिता जागेश्वर महतो व जागेश्वर महतो पिता स्वर्गीय रोशन महतो दोनों साकिन पनसेरवा थाना हसनगंज जो रिश्ते में बड़े ससुर व बड़ा भैसूर लगता है. दोनों मेरे घर पर आकर गंदी गंदी गाली गलौज करने लगा. मना करने पर ओमप्रकाश महतो काफी शराब पिया हुआ था. मेरा बाल पकड़ कर जमीन पर घसीटने लगा. दोनों मिलकर लात मुक्का से मारपीट करने लगा. मेरा पति और ससुर जब मुझे बचाने आया तो ओमप्रकाश महतो एवं जागेश्वर महतो दोनों मिलकर बांस के लाठी से जान मारने की नियत से मेरे पति एवं ससुर का सर पर मारकर जख्मी कर दिया. जिससे सिर से काफी खुन बहने लगा. इतने में मुझे भी दोनों ने मिलकर लाठी से सर पर मार दिया, जिससे मेरा सर फूल गया. मेरा कपड़ा भी फाड़ दिया. मारपीट कर दोनों बाप बेटे ने मिलकर मेरे नाक कान में पहने हुए हजारों रुपए के सोने के जेवरात छिन लिया. साथ ही मेरा घर का समान एवं टाटी सभी क्षतिग्रस्त कर दिया. हमलोगों के रोने चिल्लाने पर ग्रामीणों ने बीच बचाव किया. हमलोगों का जान बचा. ग्रामीणों की मदद से इलाज हेतू हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दरमियान डाक्टर ने बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया. आवेदन में बताया कि ओम प्रकाश महतो पूर्व में भी धमकी दिया था कि तुम सभी परिवार को जान से मार देंगे. पीड़ित परिवार ने बताया कि उक्त व्यक्ति रोजाना पीकर गाली गलौज करता है और बार-बार धमकी देता है. मौके पर पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि मेरे आवेदन को स्वीकार करते हुए उचित कानूनी कारवाई करने की कृपा की जाए. थाना अध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 39/25 तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




