ईश्वर तक जाने का एक ही रास्ता महर्षि मेंहीं के बताये रास्ते पर चले

ईश्वर तक जाने का एक ही रास्ता महर्षि मेंहीं के बताये रास्ते पर चले
समेली प्रखंड के खैरा पंचायत स्थित संतमत सत्संग मंदिर खैरा में वैशाख शुक्ल चतुर्दशी संत सतगुरु ब्रह्मलीन महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141वां पावन जयंती धूमधाम से मनायी गयी. सत्संग आश्रम खैरा में श्रद्धालु एकत्र होकर रविवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली. यह प्रभात फेरी चकला मौला नगर, समेली टोला, चांदनी चौक, प्रखंड मुख्यालय होते हुए अस्पताल चौक आदि जगह भ्रमण करते हुए महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के अमृत संदेश का नारा लगाते हुए ईश्वर तक जाने का एक ही रास्ता संतमत का अमर संदेश में गुंजायमान हुआ. तत्पश्चात पुष्पांजलि का कार्यक्रम किया गया. श्रद्धालुओं ने भंडारा में भाग लिया. अपराह्न में सत्संग में महर्षि में ही परमहंस जी महाराज व्यक्तित्व और कृतित्व पर साधु संतों द्वारा प्रवचन दिया गया. आयोजन में चंद्र किशोर बाबा, मोहनलाल पंडित, आनंदी मंडल, संजय कुमार यादव, दिवाकर मंडल, निरंजन कुमार, चंद्रशेखर शर्मा, अरविंद मंडल, इंदु देवी, शिवनंदन मालाकार, विभाष कुमार भारती, आशीष कुमार भारती, देवनारायण सहनी, शंकर पंडित, हरदेव मंडल, अंगद मंडल, कुसुमलाल मंडल, निरंजन कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




