डीएस कॉलेज में फिर हुई चोरी, रंगे हाथ धराया चोर

Updated:
विज्ञापन
डीएस कॉलेज में फिर हुई चोरी, रंगे हाथ धराया चोर

डीएस कॉलेज में फिर हुई चोरी, रंगे हाथ धराया चोर

विज्ञापन

– बीती देर शाम बीएड के नरेश भवन के सामने चोरी करते रंगे हाथ धराया चोर – कर्मचारियों ने किया पुलिस के हवाले,पूर्व में भी कई विभागों में हो चुकी है कई बार चोरी कटिहार डीएस कॉलेज में लाख प्रयास के बाद भी चोरी की घटना पर विराम नहीं लग पा रहा है. जिसका नतीजा है कि कॉलेज का जहां धीरे-धीरे कई सामानों पर चोर हाथ साफ करने में लगे हुए हैं. दूसरी ओर कर्मचारियों में कब कहा क्या चोरी हो जाये इसको लेकर संशय बरकरार है. इसी क्रम में शनिवार की देर शाम बीएड विभाग के नरेश भवन में चोरी करते एक चोर को कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. कर्मचारियों का कहना था कि नरेश भवन के समीप चापाकाल का हेड को चोरी करने के फिराक में था. तभी डीएस कॉलेज के एक कर्मचारी ने उसे देख लिया. अन्य कर्मचारियों की मदद से उसे पकड़कर बांध दिया. उसके बाद एक सौ बारह को डायल कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस दौरान अन्य कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गये. कई कर्मचारियों का कहना था कि सुना देखकर चोर चोरी करने के फिराक में जुट जाता है. इससे पूर्व भी प्रशासनिक भवन, जुलॉजी विभाग, बाॅटनी विभाग में चोरी की घटना को अंजाम चोर दे चुका है. कुछ दिन पूर्व ही बीएड विभाग का एसी का ऊपर वाला यूनिट चोरी कर भाग रहा था. तभी कर्मचारियों की नजर जाने पर पकड़ा गया था. उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था. प्रशासनिक भवन का बैट्री, मोटर, बॉटनी विभाग मोटर, जुलॉजी विभाग का नया बैट्रा, इन्वर्टर पर चोरों द्वारा पूर्व में हाथ साफ कर लिया गया. बॉटनी विभाग का सभी पंखा, वायरिंग खोल कर ले गया था. बीसीए का मोटरपंप चेकबल्ब की भी चोरी कर ली गयी. रसायन शास्त्र विभाग में भी बोरिंग का चेकवल्ब खोल ले गया था. मालूम हो कि दो रात्रि प्रहरी नियुक्त हैं. इसके बाद भी इस तरह की चोरी से अब शिक्षक भी सहमे हुए हैं. कई शिक्षकों का कहना है कि कॉलेज परिसर में शिक्षक क्वार्टर बन जाने के बाद इस तरह की समस्या पर रोक लग सकती है. शिक्षकों ने कॉलेज प्रशासन से आग्रह किया है कि कॉलेज परिसर में जर्जर क्वार्टर भवन की मरम्मती कर आवंटन कर दिये जाने से कॉलेज में चौबीस घंटा चहल पहल बढ़ जाने से चोरी की घटना पर विराम लग सकता है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन