अंडर ग्राउंड रेलवे पुल क्षतिग्रस्त हो गया

Updated:
विज्ञापन
अंडर ग्राउंड रेलवे पुल क्षतिग्रस्त हो गया

अंडर ग्राउंड रेलवे पुल क्षतिग्रस्त हो गया

विज्ञापन

प्राणपुर कटिहार- मालदा रेलवे लाईन के दिल्ली दीवानगंज स्टेशन के समीप निर्मित अंडरग्राउंड रेलवे पुल का एंगल हाईवा का डंफर में फंस जाने के कारण अंडर ग्राउंड रेलवे पुल क्षतिग्रस्त हो गया. जिसमें हाईवा एक घंटे तक फंसा रहा. ठीक इसी समय पुल के नीचे से गुजर रहा बाइक के ऊपर लोहे का एंगल गिर जाने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गया. बाइक चालक जख्मी हो गया. जिसे ग्रामीणों के सहयोग से बाइक चालक को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर भेज दिया गया. स्थानीय ग्रामीणों व रेलवे पुलिस के सहयोग से अंडरग्राउंड पुल के लोहे का एंगल को उठाकर साइड किया गया. हाईवा का डमफर छुड़ाकर आवागमन बहाल किया. जिससे एक घंटा तक दिल्ली दीवानगंज मुख्य मार्ग का आवागमन बाधित रहा. अजीत यादव, विकास यादव, सदानंद यादव, राम आशीष यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक दिन दर्जनों की संख्या में ट्रक, हाईवा का परिचालन होता है. कई बार अंडरग्राउंड पुल का एंगल हाईवा का डमफर फंस जाता था. लेकिन टूट कर नहीं गिरता था. इस बार डमफर फंसने से गिर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन