स्पेशल ट्रेन परिचालन का समय अवधि बढ़ायी

Updated at : 22 Nov 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन परिचालन का समय अवधि बढ़ायी

स्पेशल ट्रेन परिचालन का समय अवधि बढ़ायी

विज्ञापन

कटिहार अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रण करने के लिए, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे डिब्रूगढ़ से वाया कटिहार रेल मंडल होकर एक स्पेशल ट्रेन की अवधि को मौजूदा परिचालन के दिनों, समय-सारणी, ठहराव और संयोजन के अनुसार बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. उक्त बात की जानकारी एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने दी. कहा, ट्रेन संख्या 05932/05931 डिब्रुगढ़-कोलकाता-डिब्रुगढ़ को दोनों दिशाओं में दो अतिरिक्त ट्रिप के लिए बढ़ाया गया है. ट्रेन संख्या 05932 डिब्रुगढ़- कोलकाता विशेष, जो प्रत्येक शनिवार को डिब्रुगढ़ से 17:00 बजे रवाना होकर सोमवार को 00:30 बजे कोलकाता पहुंचती है. इस ट्रेन की परिचालन अवधि को 22 और 29 नवंबर को चलाने के लिए बढ़ाया गया है. वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05931 कोलकाता-डिब्रूगढ़ विशेष,जो प्रत्येक सोमवार को कोलकाता से 02:30 बजे रवाना होकर मंगलवार को 06:30 बजे डिब्रुगढ़ पहुंचती है. इस ट्रेन की परिचालन अवधि को 24 नवंबर और 01 दिसंबर, 2025 को चलाने के लिए बढ़ाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन