तीन दिवसीय चैती दुर्गा मेला का हुआ समापन

तीन दिवसीय चैती दुर्गा मेला का हुआ समापन
– नम आंखों से दी गयी मां दुर्गा को विदाई हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत के निराला हाट में आयोजित तीन दिवसीय चैती दुर्गा मेला का समापन हो गया. बुधवार को वैदिक मत्रोच्चार व हवन आदि के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत समीप जलासय में विसर्जन किया गया. प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी. इससे पूर्व सोमवार से ही अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख, समृद्ध व विश्वकल्यानार्थ मंगल कामना की. माता रानी क्लब की अगुवाई में तीन दिवसीय चैती दुर्गा मेला का आयोजन किया गया था. हर साल की भांति इस साल भी भव्य रूप से पूजा अर्चना किया गया. पूजा कमेटी के अध्यक्ष महेश कुमार उर्फ मिट्ठू कुमार उरांव, अरविंद कुमार राय ने कहा कि तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया था. मेला शांतिपूर्ण माहौल संपन्न हो गया. अधौरा घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. यात्रा के दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा. भक्तों की भीड़ मां के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी. यात्रा को सफल बनाने में माता रानी क्लब पूजा समितियों के सदस्यों ने अहम भूमिका निभायी. इस अवसर पर विसर्जन दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व पूजा कमेटी के सदस्य मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




