KATIHAR टेंट मालिक ने जहर खाकर दी जान, आठ लाख के सामान रोकने का आरोप
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी में मनपसंद सजावट नहीं होने के विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली.
विज्ञापन
कटिहार फलका से अली अहमद का रिपोर्ट KATIHAR NEWS :
कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी में मनपसंद सजावट नहीं होने के विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली. टेंट व्यवसायी द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने की घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. मृतक की पहचान फलडोभी हथवाड़ा के चौरसिया टोला निवासी टेंट मालिक मुकेश कुमार यादव के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, फलका बाजार ठाकुरबाड़ी निवासी अखिलेश साह की बेटी की शादी 26 अप्रैल को थी, जिसमें मुकेश यादव ने टेंट और सजावट का काम किया था. शादी संपन्न होने के बाद जब वह तय भुगतान लेने और अपना सामान वापस लेने पहुंचे, तो आरोप है कि घर वालों ने सजावट मनपसंद नहीं होने की बात कहकर उनके साथ मारपीट की और करीब आठ लाख रुपये का टेंट सामान रोक लिया. परिजनों ने बताया कि मुकेश यादव ने बड़े ऑर्डर के चलते अन्य टेंट कारोबारियों से करीब दस लाख रुपये का सामान उधार लेकर लगाया था. शादी के बाद भुगतान नहीं मिलने और अन्य लोगों के दबाव के कारण वह मानसिक तनाव में आ गए थे. इसी तनाव में आकर उन्होंने जहरीली दवा खा ली. घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में पूर्णिया के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां दो दिनों तक इलाज चला, लेकिन आखिरकार उनकी मौत हो गई. जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. मृतक के भाई और माता वीणा देवी ने आरोप लगाया है कि मारपीट और सामान रोकने की वजह से ही मुकेश ने यह कदम उठाया. वहीं घटना के बाद आरोपित अखिलेश साह के घर पर ताला लटका हुआ मिला और वह फरार बताया जा रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










