जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Updated:
विज्ञापन
जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. ठंड के साथ पड़ रहे शीतलहर से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बावजूद प्रशासन की ओर से शहर सहित पूरे जिले में कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है.

विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के बावजूद कहीं नहीं हुई अलाव की व्यवस्था कटिहार.जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. ठंड के साथ पड़ रहे शीतलहर से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बावजूद प्रशासन की ओर से शहर सहित पूरे जिले में कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. इससे फुटपाथ पर रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. रेलवे स्टेशन, बस, ऑटो स्टैंड, सदर अस्पताल में पहुंचने वाले लोगों की परेशानी रात में बढ़ जा रही है. रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. ऐसे में लोग अलाव की व्यवस्था कराने की मांग कर रहे हैं. शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में फिलहाल अभी इसी तरह से एक दो डिग्री सेल्सियस का उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा. दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ठंड में और ज्यादा इजाफा होने की बात कहीं जा रही है. घना कुहासा पड़ने से वाहन चालकों की लागात परेशानी बढ़ रही है. रात दस बजे के बाद सड़क पर इतना अधिक कुहासा पड़ रहा है कि सड़क पर दस मीटर भी दिखना मुश्किल हो जा रहा है. सुबह में नौ बजे तक यही हाल बन रही है. जिसके कारण एनएच सहित जिले के तमाम सड़कों पर वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. हालांकि ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों के कारोबार में काफी तेजी आ गयी है. मॉल सहित दुकान व फुअपाथ पर लगाये दुकानों में लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी खूब कर रहे हैं. रजाई, कंबल, स्वेटर, जैकेट, टोपी आदि की बिक्री खूब हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन