एसपी ने रौतारा थाना में समीक्षा बैठक की, दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
एसपी ने रौतारा थाना में समीक्षा बैठक की, दिए निर्देश

एसपी ने रौतारा थाना में समीक्षा बैठक की, दिए निर्देश

विज्ञापन

कटिहार एसपी ने गुरुवार को रौतारा थाना में कांड अन्वेषण व अन्य कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान रौतारा थाना परिसर में अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना अध्यक्ष की उपस्थिति में थाना अंतर्गत दर्ज विभिन्न लंबित एवं अनुसंधानाधीन कांडों की बारीकी से समीक्षा की. एसपी शिखर चौधरी ने प्रत्येक कांड की प्रगति की जानकारी ली तथा अनुसंधान में बरती जा रही प्रक्रियाओं का अवलोकन किया. उन्होंने कांडों के निष्पादन पर विशेष बल देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गंभीर प्रकृति के कांडों में अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाय तथा साक्ष्य संकलन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लायी जाय. साथ ही फरार अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया. इसके अतिरिक्त थाना में शिकायत निवारण, लंबित मामलों की स्थिति एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की. एसपी ने आमलोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पुलिस-जन संवाद को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन