सालमारी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकल कर शांति का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
सालमारी पुलिस ने  फ्लैग मार्च निकल कर शांति का दिया संदेश

सालमारी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकल कर शांति का दिया संदेश

विज्ञापन

बलिया बेलौन एसपी शिखर चौधरी के निर्देशानुसार सालमारी पुलिस ने सीओ रिजवान आलम, थाना अध्यक्ष कुमारी जुली के नेतृत्व में पुलिस बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाल कर क्षेत्र में अमन, शांति के वातावरण में बकर ईद मनाने की अपील करते हुए कहा की आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण के साथ सभी पर्व त्यौहार मनाये. फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकल कर सोमवारी हाट होते हुए सौहरागाछी मोड, कॉलेज चौक सालमारी बाजार का भ्रमण कर लोगों को शांति का संदेश दिया. लोगों को सोशल मीडिया या वाट्सएप में आपत्तिजनक पोस्ट करने से परहेज करने का संदेश दिया. अफवाहों पर ध्यान नहीं देकर किसी तरह की शिकायत होने पर इसकी सूचना पदाधिकारी को देने की सलाह दी गयी. फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी सहित शस्त्र बलों के जवान, हवलदार, चौकीदार आदि शामिल रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन