आंधी व तूफान से कई परिवारों के उड़े छप्पर

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 27 May 2026 6:01 PM

विज्ञापन

आंधी व तूफान से कई परिवारों के उड़े छप्पर

विज्ञापन

कटिहार प्रखंड क्षेत्र में लगातार सोमवार व मंगलवार की देर रात आई भीषण आंधी व तूफान व बारिश से कई परिवारों का घरों की छप्पर उड़ गई है. आंधी व तूफान की चपेट में आने से कई पेड़ गिर गये, तो कई पेड़ों की टहनी टूट कर कई स्थानों पर गिर गयी है. चौकिया पहाड़पुर पंचायत के गदाई दियारा क्षेत्र में आंधी व तूफान ने काफी नुकसान पहुंचा है. चौकिया पहाड़पुर पंचायत के भगवान टोला गांव के अशोक मंडल का घर का छप्पर आंधी में उड़कर दूसरे जगह गिर गया है. अशोक मंडल का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है. उधर पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के पहाड़पुर गांव में भी कई घरों को क्षति पहुंची है. उल्लेखनीय है कि आई भीषण आंधी व तूफान व बारिश की चपेट में आकर कई परिवारों के घरों का टीन का छप्पर उड़ गया. ग्रामीणों ने बताया कि रात में आंधी व तूफान एवं बारिश की चपेट में आकर सचिन तांती, मिथुन तांती, संतोष तांती आदि के घरों का छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया. पीड़ित परिवारों ने बताया कि आंधी व तूफान से घरों का छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया है. जिससे काफी नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन