विधानसभा चुनाव में सेक्टर पदाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण: डीएम

Updated at : 10 Oct 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में सेक्टर पदाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण: डीएम

विधानसभा चुनाव में सेक्टर पदाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण: डीएम

विज्ञापन

प्रशिक्षण में सेक्टर पदाधिकारी को कराया गया दायित्वबोध कटिहार. बिहार विधानसभा निर्वाचन के सफल संचालन के लिए जिले के सभी मतदान कर्मियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में 4714 पीठासीन पदाधिकारी, 5040 प्रथम मतदान पदाधिकारी, 6589 द्वितीय म मतदान पदाधिकारी और 4109 तृतीय मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए पत्र निर्गत किया गया था. जिसमे 4613 पीठासीन पदाधिकारी, 4955 प्रथम मतदान न पदाधिकारी 6384 द्वितीय मतदान पदाधिकारी और 4025 तृतीय मतदान पदाधिकारी में प्रशिक्षण प्राप्त किया. सभी मतदान कर्मी ने स्वयं मॉक ड्रिल करके ईवीएम संचालन की प्रक्रिया को सीखा. उन्होने बीयू, सीयू व वीवीपैट को जोड़कर मॉकड्रिल किया. ताकि वास्तविक मतदान के दौरान निर्वाध रूप से निर्वाचन कार्य को सम्पन्न कराया जा सके. इस बीच प्रथम चरण के प्रशिक्षण के अंतिम दिन विकास भवन के सभागार में दोनों पालियों में जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया और निर्वाचन की सफलता के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. डीएम ने प्रशिक्षण के दौरान सेक्टर पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में सेक्टर पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने सेक्टर पदाधिकारी को दायित्वबोध कराते हुए कहा कि पूरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान सक्रिय रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन