वेपर लगने से रोशनी से जगमग कर रही सड़कें

Updated at : 09 Mar 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
वेपर लगने से रोशनी से जगमग कर रही सड़कें

वेपर लगने से रोशनी से जगमग कर रही सड़कें

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कोढ़ा कोढा नगर पंचायत में विकास कार्यों को गति मिल रही है. नये कार्यपालक पदाधिकारी पुष्कर कुमार पुष्प के नेतृत्व में नगर में नई हाई मास्क वेपर लाइटें लगायी गयी हैं. जिससे स्थानीय लोगों को रात में बेहतर रोशनी मिलने लगी है. खासतौर पर बाजार क्षेत्र में इन लाइटों की व्यवस्था से व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिली है. हालांकि, नगर के विभिन्न वार्डों में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोग परेशान हैं. महेंद्र शाह, संजय सबल, दीपक कुमार, सोनू चौधरी, अजय साह, विक्रम कुमार सहित कई स्थानीय नागरिकों ने नगर प्रशासन से फॉगिंग कराने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते फॉगिंग नहीं होने पर डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. नागरिकों को उम्मीद है कि नए कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में नगर पंचायत में विकास कार्यों की रफ्तार बनी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन