कौओं के मरने के सिलसिले से बढ़ता जा रहा है संक्रमण का खतरा

Updated at : 11 Mar 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
कौओं के मरने के सिलसिले से बढ़ता जा रहा है संक्रमण का खतरा

कौओं के मरने के सिलसिले से बढ़ता जा रहा है संक्रमण का खतरा

विज्ञापन

कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी मुरादपुर पंचायत के बल्थी महेशपुर वार्ड दो प्राथमिक उप स्वास्थय केन्द्र बल्थी महेशपुर के पीछे बांस बिट्टा में बर्ड फ्लू के प्रकोप से कौओं के मरने की जानकारी सामने आयी है. बुधवार को बांस बिट्टा में एक कौआ को मूर्छित अवस्था में तड़पता पाया गया. तड़पता कौआ आखिरी सांसे गिन रहा था. इसी बांस बिट्टा में सोमवार को दो कौआ मृत पाया गया था. इसी बांस के बगीचे मे बीते 30 जनवरी को दर्जन से अधिक कौआ मृत पाया गया था. उसके बाद लगातार कौओं के मरने की खबरे आ रही है. कौओं के मरने को लेकर स्थानीय ग्रामीण में संक्रमण को लेकर भय बना हुआ है. लगातार कौओं के मरने के पीछे बर्ड फ्लू संक्रमण का प्रकोप माना जा रहा है. बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर ग्रामीण ऐहतियात सर्तकता बरत रहे है. पशु पालन विभाग की ओर से संक्रमण सुरक्षा को लेकर कीटनाशक का छिड़काव किया गया है. बावजूद कौआ के मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रोकथाम के लिये संबंधित विभाग से ठोस कदम उठाये जाने की जरुड़त समझी जा रही है. नये सिरे से कौओं के मरने को लेकर जांच करने की बात कही जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन