महिला संवाद: महिला सशक्तिकरण के दिशा में कारगर साबित हो रही है कार्यक्रम

महिला संवाद: महिला सशक्तिकरण के दिशा में कारगर साबित हो रही है कार्यक्रम
– महिला सशक्तिकरण की दिशा में बदलाव लायेगा महिला संवाद कटिहार महिलाएं समाज के विकास एवं तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उसके बिना विकसित तथा समृद्ध समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में महिला को बताने एवं महिलाओं की सरकार से क्या अपेक्षाएं है. उसको संकलित कर उस पर नीतिगत निर्णय लेने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित की जा रही है. इसी कड़ी में शनिवार को जिले के सभी प्रखंडों के कुल 36 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 8144 महिलाएं भाग ली. इस कार्यक्रम में महिलाओं को वीडियो फिल्म के माध्यम से सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश पढ़ा गया जिले में अबतक 558 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यकम का किया जा चूका है. जिसमें कुल एक लाख 15 हजार महिलाएं उपस्थित होकर कार्यक्रम अपनी भागीदारी निभायी है. इस संवाद कार्यक्रम में एलईडी स्क्रीन युक्त वाहन वीडियो फिल्म, सेल्फी प्वाइंट, स्टैंडी, लीफ्लेट्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाओं से लैस है. एक वाहन प्रति दिन दो कार्यक्रम में शामिल हो रही है. एक दिन में जिला में 36 कार्यक्रम हो रहे है. जिसमें बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी हुई एवं गैर जीविका की महिलाएं शामिल हो रही है. एक कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग आठ हजार महिलाएं शामिल हो रही है. ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है. जिससे की आगे चलकर उसका समुचित लाभ ले पायेगी. इसके साथ ही महिलाओं से सुझाव को भी लिया जा रहा है कि व्यकतिगत अथवा सार्वजानिक हित में और सरकार से क्या अपेक्षाएं रखती है. सुझावों को संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण की जा रही है और उसका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है. आगे उसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जायेगा. ताकि उसपर विचार कर नीतिगत निर्णय लिया जा सके. महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अभी तक लिये गये निर्णय एवं किये गये कार्यों की जानकारी ऑडियो विजुअल के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही है. इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफ्लेट्स के माध्यम से दिया जा रहा है. जिसे सभी महिलाएं पढ़कर जानकारी प्राप्त कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




