प्रधानाध्यापक को सेवानिवृति पर समारोह पूर्वक दी गयी विदाई

प्रधानाध्यापक को सेवानिवृति पर समारोह पूर्वक दी गयी विदाई
बरारी प्रखंड के सुखासन पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गीदरमाड़ी के प्रधानाध्यापक काशी प्रसाद सिंह की सेवानिवृति पर मध्य विद्यालय सुखासन के प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में विदाई समारोह आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, राजद प्रदेश महिला महासचिव वंदना यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों, ग्रामीणों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण हैं कि काशी प्रसाद सिंह की शैक्षणिक कार्यकुशलता, व्यवहार, कर्तव्य परायणता काफी सुदृढ रही है. इन्होंने जो कार्य किया उसे कभी मुलाया नहीं जा सकता. कार्यक्रम का संचालन उमवि दुर्गापुर के प्रधानाध्यापक भावेश कुमार ने की. सभी शिक्षकों एवं अतिथियों ने फूल माला एवं अंगवस्त्र देकर प्रधानाध्यापक को विदाई दी. मौके पर डॉ एनुल हक, लालमोहन, जमील अहमद, जियाउल हक, धनिक लाल दास, सियाक इस्लाम, नुरुल इस्लाम, अब्दुल रहमान, अबुल कासीम, आलमगीर व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




