वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमदाबाद प्रखंड के नया टोला गोविंदपुर गांव से कोर्ट वारंटी को अमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के नया टोला गोविंदपुर गांव के मजहरूल पर कोर्ट वारंट था. कोर्ट वारंटी मजहरूल को अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, एसआई भोला कुमार, एसआई संजीत कुमार प्रसाद, एसआई पंकज प्रताप एवं पुलिस बल ने छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार कोर्ट वारंटी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




