विद्यालय में शारीरिक शिक्षक ने लिया पदभार

Updated:
विज्ञापन
विद्यालय में शारीरिक शिक्षक ने लिया पदभार

विद्यालय में शारीरिक शिक्षक ने लिया पदभार

विज्ञापन

मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के मध्य विद्यालय एकौना में शनिवार को शारीरिक शिक्षक राकेश रंजन ने प्रभार ग्रहण कर लिया. शुक्रवार को बीडीओ सुमन कुमारी को पद प्रभार से जुड़ा हुआ एक प्रतिलिपि शिक्षक राकेश कुमार रंजन व बीआरसी के लेखपाल अरुण कुमार के द्वारा सौंपा गया. मध्य विद्यालय एकौना के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार को भी एक प्रतिलिपि सौंपी गई है. मध्य विद्यालय एकौना को शारीरिक शिक्षक मिल जाने से विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को समुचित लाभ मिलेगा. बता दें कि मध्य विद्यालय एकौना में वर्ग एक से लेकर 8 तक में कुल 550 छात्र छात्राएं नामांकित हैं.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन