मुख्यमंत्री के आगमन पर नगर निगम की ओर से पूरजोर की जा रही तैयारी

Updated at : 11 Mar 2026 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन पर नगर निगम की ओर से पूरजोर की जा रही तैयारी

मुख्यमंत्री के आगमन पर नगर निगम की ओर से पूरजोर की जा रही तैयारी

विज्ञापन

– नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम पदाधिकारी साफ सफाई समेत अन्य तैयारियां पर रखे हुए हैं नजर – 12 मार्च को मुख्यमंत्री का कटिहार में होना है आगमन, तीगछिया बाजार समिति में बनाया गया है हैलीपैड – गली मोहल्लों से निरंतर किया जा रहा है कचरे का उठाव, सड़कों पर ताबड़तोड़ लगाई जा रही है झाड़ू कटिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कटिहार में प्रस्तावित कार्यक्रम समृद्धि योजना के तहत गुरूवार को आगमन होना है. इसको लेकर एक ओर जहां जिला प्रशासन की ओर से तैयारी जोरशोर की जा रही है. दूसरी ओर निगम प्रशासन भी इसको लेकर तैयारी अपने स्तर से कर रही है. नगर आयुक्त संतोष कुमार के नेतृत्व में निगम पदाधिकारियाें द्वारा साफ सफाई समेत अन्य तैयारियां पर नजर रखे हुए हैं. तीनगछिया बाजार समिति में हैलीपैड बनाया गया है. मेयर उषा देवी अग्रवाल द्वारा तैयारियों का जायजा बार बार लिया जा रहा है. मंगलवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल, नगर आयुक्त संतोष कुमार समेत अन्य निगम पदाधिकारियों ने बन रहे हैलीपैड का जायजा लिया. दूसरे दिन भी दिन भर हो रही तैयारियों से अवगत हुए. सरकार के आगमन की संभावना के बीच नगर निगम की ओर से पूरजोर तैयारी की जा रही है. खासकर शहर की साफ सफाई से लेकर कचरे उठाव को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जहां पूर्व में कचरे का ढेर हुआ करता था. उसे साफ करा दिया गया है. गली मोहल्लों से जमा कचरे का निरंतर उठाव जारी है. दूसरी ओर सड़कों पर ताबड़तोड़ साफ सफाई के लिए कर्मचारियों को लगाकर झाड़ू लगया जा रहा है. निगम अंतर्गत आने वाले सभी 45 वार्डाे के अंंदुरूनी हिस्सों में भी साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा गया है. बुधवार की अहले सुबह सफाई कर्मचारी वहां पहुंचकर साफ सफाई को अंजाम दिया. जहां पूर्व में पहुंचते तक नहीं थे. वार्ड नम्बर एक, दो, तीन से लेकर बाजार ऐरिया में सफाई कर्मी दिन भर मुश्तैद दिखें. सफाई कर्मचारी कभी बाइक पर तो कभी साइकिल पर झाड़ू लिये सड़क किनारे साफ सफाई करते नजर आये.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन