विधायक ने बीस सूत्री कार्यालय का फीता काट कर किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने बीस सूत्री कार्यालय का फीता काट कर किया उद्घाटन

विधायक ने बीस सूत्री कार्यालय का फीता काट कर किया उद्घाटन

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह एवं उपाध्यक्ष सह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जयकांत विश्वास की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर बीस सूत्री कार्यालय का विधायक निशा सिंह, प्रखंड प्रमुख अमित साह, बीडीओ मनीषा कुमारी, सीओ शिखा कुमारी ने फीता काटकर बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन किया. विधायक ने कहा कि एनडीए सरकार को सीधा सम्पर्क बनाए रखने के लिए बीस सूत्री का गठन किया गया है. ताकि प्रखंड क्षेत्र के सभी योजनाओं में निगरानी रख कर तीव्र गति से प्रखंड का विकास कर सके. मौके पर पूर्व प्रमुख रोशनी खातून, मुखिया जूलूम सिंह, अब्दुल हनान, मुजाहिद आलम, रोशन कुमार राम, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, भाजपा कार्यकर्ता प्रहलाद शर्मा, सुभाष भगत, कैलाश सिंह, भरत सिंह, राजकुमार मंडल के साथ दर्जनों समाजसेवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन