बिहार राज्य के प्रबंध समिति की बैठक राजभवन में हुई संपन्न

Updated at : 18 Sep 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार राज्य के प्रबंध समिति की बैठक राजभवन में हुई संपन्न

बिहार राज्य के प्रबंध समिति की बैठक राजभवन में हुई संपन्न

विज्ञापन

कटिहार भारतीय रेडक्रॉस के बिहार राज्य के प्रबंध समिति की बैठक बिहार के महामहिम राज्यपाल सह रेडक्रॉस के बिहार अध्यक्ष आरिफ मोहम्मद खान के अध्यक्षता मे राज भवन मे हुई. यह जानकारी बैठक में हिस्सा लेने के बाद कटिहार पहुंचे शाखा के सचिव सह स्टेट मैनेजमेंट कमिटी के सदस्य संतोष गुप्ता ने दी. महामहिम ने पूरे बिहार के सभी जिलों से आये प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन मे कहा कि रेडक्रॉस एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है और पूरे देश मे बिहार रेडक्रॉस का सेवा के क्षेत्र मे अपना अलग स्थान है. उन्होंने कहा कि समाज सेवा त्याग की भावना के बिना नही हो सकती, पद की लालसा लिए सेवा नही हो सकती. नये चेयरमैन, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव भी इसी बैठक मे कराया और कल्पना श्रीवास्तव को निर्वाचि पदाधिकारी नियुक्त किया. चुनाव के पश्चात रेडक्रॉस बिहार के चेयरमैन के रूप मे फिर से तीसरी बार डॉक्टर विनय बहादुर सिंहा, उपाध्यक्ष के रूप मे उदय नारायण प्रसाद सिंहा और कोषाध्यक्ष के रूप मे दिनेश जायसवाल विजयी घोषित हुए. सभी पदाधकारिओं ने नये जोश के साथ काम करने का वचन दिया. संतोष गुप्ता ने कहा कि महामहिम के मार्गदर्शन से एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और कटिहार शाखा भी एक नई ऊर्जा के साथ काम करेगी. कटिहार शाखा के चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा, कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे के साथ अनिल चमरिया, उपाध्यक्ष शोभा जायसवाल, पुरुषोत्तम मोदी, देवराज शर्मा, नरेश साह, विवान सरकार, विक्की जायसवाल, बबन झा, आलोक सिंहा, भुवन अग्रवाल आदि सदस्यों ने बिहार के नए पदाधिकारियों को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन