महापौर ने विभिन्न वार्डों में हो रहे जन्माष्टमी मेले का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
महापौर ने विभिन्न वार्डों में हो रहे जन्माष्टमी मेले का लिया जायजा

महापौर ने विभिन्न वार्डों में हो रहे जन्माष्टमी मेले का लिया जायजा

विज्ञापन

कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 01, 06, 12, 41, 45 में आयोजित श्रीजन्माष्टमी मेला का निरीक्षण महापौर उषा देवी अग्रवाल ने शिनवार को किया. इस क्रम में विभिन्न मंदिरों में जाकर दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना कर नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. महापौर उषा देवी अग्रवाल ने वार्ड 44 में चल रहे विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित समस्याओं की जानकारी ली. महापौर ने बताया कि उनका संकल्प है कि प्रत्येक वार्ड का समग्र विकास हो और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाय. इस मौके पर स्थानीय निगम पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर यादव, सनोज राम, जदयू नेता निरंजन पोद्दार, विनोद साह, नगर निगम के पदाधिकारी अमर झा, कैलाश चौधरी, राजीव कुमार, निक्की कुमार झा, अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन