महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्या

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 May 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्या

महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्या

विज्ञापन

– 17 फरियादियों ने सुनायी अपनी फरियाद कटिहार नगर निगम कटिहार में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने जनता दरबार का आयोजन किया. महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 17 फरियादियों की समस्या सुनी. महापौर ने सभी फरियादियों की समस्या सुन त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया. जनता दरबार में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, सड़क व नाला निर्माण, बिजली पोल एवं लाइट, रास्ते एवं अतिक्रमण से जुड़े विवाद, नालों की साफ-सफाई, सड़क अतिक्रमण व अन्य से संबंधित मामले आये. महापौर पिछले जनता दरबार में आये सभी आवेदनों की समीक्षा भी की. अलग-अलग संबंधित विभाग के पदाधिकारी, कर्मचारी के अलावा कई वार्ड पार्षद भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन