महापौर ने जनता दरबार में सुनी 37 जनसमस्या, निदान का दिया भरोसा

Updated:
विज्ञापन
महापौर ने जनता दरबार में सुनी 37 जनसमस्या, निदान का दिया भरोसा

महापौर ने जनता दरबार में सुनी 37 जनसमस्या, निदान का दिया भरोसा

विज्ञापन

– त्वरित कार्रवाई का संबंधित पदाधिकारियों को दिया निर्देश कटिहार नगर निगम कार्यालय, कटिहार में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने जनता दरबार का आयोजन किया. महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 37 फरियादियों की समस्या सुनी. महापौर ने सभी फरियादियों की समस्या सुन त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया. जनता दरबार में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, सड़क व नाला निर्माण, बिजली पोल एवं लाइट, रास्ते एवं अतिक्रमण से जुड़े विवाद, नालों की साफ-सफाई, सड़क अतिक्रमण से संबंधित मामले आयें. सभी मामलों को सुनकर महापौर उषा देवी अग्रवाल ने संबंधित पदाधिकारियों ने निष्पादन को लेकर आदेश दी. साथ ही कहा कि समय पर मामलों का निष्पादन नहीं होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारियों के विरूद्ध एक्शन लिया जायेगा. महापौर ने पिछले जनता दरबार में आये सभी आवेदनों की समीक्षा भी की गयी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन