हसनगंज बाजार में धनतेरस पर बाजार रहा गुलजार

हसनगंज बाजार में धनतेरस पर बाजार रहा गुलजार
हसनगंज प्रखंड स्थित हसनगंज बाजार में शनिवार को धनतेरस को लेकर काफी चहल पहल रही. बाजार में बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक दुकान एवं मिठाइयों के दुकान सहित फर्नीचर आदि दुकानों में अच्छा खासा भीड़ रही. सामानों की बिक्री भी खूब हुई. बाजार में धनतेरस को शुभ का प्रतिक मानते हुए लोगों ने जमकर खरीदारी की. लोगों ने लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं और पूजा पाठ के लिए सामग्री भी खरीद की. मौके पर रवि कुमार, आशिष गुप्ता सहित दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना इस बार अच्छी खासी दुकानदारी हुई है. खासकर महिलाओं द्वारा झाड़ू की खरीदारी को लेकर काफी भीड़ देखी गई. कहा जाता है कि धनतेरस में झाड़ू की खरीदारी शुभ माना जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




