रमजान का आखिरी जुम्मे की नमाज अदा की जायेगी कल

Updated:
विज्ञापन
रमजान का आखिरी जुम्मे की नमाज अदा की जायेगी कल

रमजान का आखिरी जुम्मे की नमाज अदा की जायेगी कल

विज्ञापन

कटिहार रमजान महीने में आखिरी जुम्मे की नमाज कई वर्षों बाद दो बार अदा करने की संभावना जताई जा रही है. इस शुक्रवार रमजान के पाक महीने में आखिरी जुम्मे की नमाज अदा की जायेगी. कटिहार के बड़ी मस्जिद में तैयारी शुरू हो गई है. यदि चांद 29 दिनों का हुआ तो शुक्रवार को यह आखिरी जुम्मे की नमाज अदा होगी. यदि चांद 30 दिन का रहा तो अगले शुक्रवार को जुम्मे की आखिरी नमाज अदा की जायेगी. दोनों दिनो के लिए अंजुमन इस्लामिया जमा मस्जिद मंगल बाजार में तैयारी चल रही है. जामा मस्जिद कमेटी के सचिव अतिकुर जमा उर्फ चांद ने बताया कि इस बार दो बार अलविदा की नमाज हो सकती है. क्योंकि चांद अगर 29 का हुआ तो यह नमाज सिर्फ 13 मार्च को होगी. अगर 30 का चांद हुआ तो 20 मार्च को फिर से अलविदा की नमाज अदा की जायेगी. इन दोनों के लिए नमाजियों को नमाज अदा करने में कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन