सिख को अल्पसंख्यक दर्जा की सुविधा का विस में उठा मुद्दा

सिख को अल्पसंख्यक दर्जा की सुविधा का विस में उठा मुद्दा
बरारी बिहार में सिखों को अल्पसंख्यक का दर्जा देने के बावजूद सुविधाएं नहीं दिये जाने का मुद्दा पटना सीटी विधायक रत्नेश कुमार कुशवाहा के उठाये जाने व मंत्री विजय चौधरी ने बिहार के सिखों को अल्पसंख्यक विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया. राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा, सिख गुरुद्वारा प्रबंध चेयरमैन सूरत सिंह नलवा, सेन्ट्रल सिख वेलफेयर सोसाईटी बिहार चेयरमैंन गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री दिलीप जयसवाल, विधायक रत्नेश कुमार कुशवाहा का आभार जताया. सरकार की सुविधाएं एक एक सिख तक पहुंचना चाहिए. ऐतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढागोला साहिब के प्रधान रंजीत सिंह, अरजन सिंह, भगत सिंह, कांतनगर प्रधान त्रिलोक सिंह, राजापाखर प्रधान कमल सिंह, भण्डारतल प्रधान अमरजीत सिंह, लक्ष्मीपुर प्रधान डब्बू सिंह, भैसदीरा प्रधान कुन्दन सिंह, महेशवा प्रधान अमरजीत सिंह, मधेली प्रधान, पूर्णिया प्रबंधक, कटिहार गुरुद्वारा प्रबंधकों ने सदन में सिख अल्पसंख्यकों की सुविधा को लेकर विधान सभा में सवाल उठाने पर साधुवाद दिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




