बारसोई को जिला का दर्जा देने का मुद्दा सदन में उठाया

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Mar 2025 6:30 PM

विज्ञापन

बारसोई को जिला का दर्जा देने का मुद्दा सदन में उठाया

विज्ञापन

बलिया बेलौन बिहार विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस विधायक दल के नेता सह कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खां ने बारसोई अनुमंडल को जिला का दर्जा देने की मांग करते हुए समान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना से जानना चाहा कि बारसोई अनुमंडल क्षेत्र नया जिला बनने योग्य सभी अहारता पूरी करता है. इसे जिला का दर्जा दिया जा सकता है. सदन में मुद्दा उठाते हुए कहा कि बारसोई अनुमंडल से कटिहार जिला मुख्यालय की दूरी 60 किमी है. जिसके कारण उक्त अनुमंडल क्षेत्र की आबादी को जिला मुख्यालय में कार्यों का निष्पादन कराने में कठिनाई होती है. विधायक ने जानकारी देते हुए बताया की उक्त मुद्दा का सामान्य प्रशासन विभाग से जवाब अप्राप्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन