नम आंखों से माता दुर्गा की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

Updated at : 05 Oct 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
नम आंखों से माता दुर्गा की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

नम आंखों से माता दुर्गा की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

विज्ञापन

– विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने खोईंछा भर मांगी सुहागिन का आशीर्वाद कटिहार श्रीश्री 108 सार्वजनिक दुर्गास्थान सिरसा दलन वार्ड नम्बर एक में स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमा का रविवार को गाजे बाजे के साथ विसर्जन कर दिया गया. देवी के भक्ति गीतों पर ढोल नगाड़े के बीच नम आंखों से माता दुर्गा की विदाई कर अगले साल पुन: आने की कामना की. इससे पूर्व सैकड़ों महिलाओं ने माता दुर्गा को सिंदूर,अरवा चावल, दूवा, हल्दी व द्रव्य देकर खोईंछा भरी. महिलाओं ने एक दूसरे को उसी सिंदूर को माथे पर लगाकर सुहागिन का आशीर्वाद लिया. दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह, सचिव रविशंकर श्रवणे, सदस्यों में रंजीत महलदार, अजीत महलदार, जितेन्द्र शर्मा, राहुल महलदार, मुन्न महलदार, भरत महलदार, विशाल महलदार, उपेन महलदार, ललन महलदार आदि ने बताया कि मंदिर के पीछे भसना नदी में माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. 1901 से उक्त मंदिर में कलश स्थापित कर पूजा की शुरूआत की गयी थी. जबकि 1979 से मूर्ति स्थापित कर माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है. इस वर्ष भी माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा अर्चना की गयी. मंदिर के सचिव रविशंकर श्रवणे ने बताया कि इस मंदिर का पहला पूजारी सुमरित दास थे. वर्तमान में पूजारी गुड्डू झा हैं. इस मंदिर में लोगों की काफी भीड होती है. इस मौके पर राहुल कुमार उर्फ मिठ्ठू, विशाल कुमार चौहान, इंद्रजीत कुमार झा, दिलखुश, मनखुश, कमल कुमार रजक, शिवम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन