सिमना पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना स्थापना दिवस

Updated at : 03 Feb 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
सिमना पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना स्थापना दिवस

सिमना पब्लिक स्कूल सालमारी का 20वां स्थापना दिवस सोमवार को समारोह पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर छात्रों ने नारी सशक्तीकरण, आपसी प्रेम भाईचारा, गीत-संगीत प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया.

विज्ञापन

बलिया बेलौन. सिमना पब्लिक स्कूल सालमारी का 20वां स्थापना दिवस सोमवार को समारोह पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर छात्रों ने नारी सशक्तीकरण, आपसी प्रेम भाईचारा, गीत-संगीत प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया. निदेशक जाकिर हुसैन ने कहा की सिमना पब्लिक स्कूल का 20 वर्ष पूरा होने पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दिया. उन्होंने बताया की वर्ष 2006 में सिमना पब्लिक स्कूल खोलने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहरी वातावरण का शिक्षा देना था. यहां शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल मैदान की व्यवस्था होने से छात्र-छात्राओं के कौशल का विकास होता है. बच्चों की निगरानी के लिए सीसीटीवी है. नवोदय, सैनिक, एएमयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली, बीएचयू आदि संस्थानों में प्रत्येक वर्ष यहां के छात्रों का बड़ी संख्या में नामांकन होता है. बहुत कम समय में अपनी पहचान बना कर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने के साथ साथ वर्ग आठ तक के छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयार किया जाता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में जाकिर हुसैन, शहबाज उर्फ बादल, जेपी सिंह, निशात अंजुम, अबु सालेह, रेजाउल मोइन, काजी नवाज, राज नफीस, सोहेल शम्स, बिट्टू, शिबू प्रसाद, मीना मुखर्जी, जेबा खातुन, सानिया, समन फिरदौस, सीमा आदि का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन