दुर्गा मंदिर व पूजा पंडालों में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

Updated at : 21 Sep 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर व पूजा पंडालों में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

दुर्गा मंदिर व पूजा पंडालों में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन

कटिहार आगामी दुर्गापूजा को लेकर पूजा पंडालों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है तो दूसरी ओर दुर्गा मंदिर में भी पूजा अर्चना एवं वहां लगने वाले मेले में होने वाले भीड़भाड़ को लेकर अग्निशमन विभाग इन दोनों जागरूकता अभियान चला रही है.अनुमंडल अग्निशमनपदधिकारी संगीता कुमारी के निर्देश पर सहायक अग्निशमन निरीक्षक मृत्युंजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मी राजा सहित शमन कर्मियों ने शहर के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, प्राणपुर प्रखंड के बुधनगर दुर्गा मंदिर एवं सन ऑफ इंडिया पूजा समिति क्लब का निरीक्षण कर कमेटी के लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी. पूजा पंडाल में आग जैसी दुर्घटना से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र, पानी, बालू आदि सामग्री रखने की हिदायत दी. अग्निशमन कर्मियों ने पंपलेट का भी वितरण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन