शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाया जायेगा ईद-उल-जोहा का पर्व: डीएम
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 23 May 2026 6:22 PM
शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाया जायेगा ईद-उल-जोहा का पर्व: डीएम
– जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में शरारती तत्वों पर नजर रखने का निर्देश कटिहार स्थानीय विकास भवन सभागार में शनिवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व एसपी शिखर चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में जिले में आपसी भाईचारा, गंगा जमुना तहजीब में शांतिपूर्ण वातावरण में ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व मनाने को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था के दृष्टिगत एवं सम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के उद्देश्य से सभी शांति समिति के सदस्यों, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा तैयारी की समीक्षा की गयी. बैठक की शुरुआत शांति समिति के सदस्यओं के द्वारा सुझाव एवं पूर्व वर्ष में मनाये गये पर्व के फीडबैक से किया गया. इसके बाद प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने अवगत कराया कि इस वर्ष ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व 28 मई को मनाया जायेगा. इस दिन से 30-05-2025 तक पूरी कार्यक्रम रहने की संभावना है. इस बैठक में डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारी को वैसे स्थान जहां बकरीद पर्व का सामूहिक नमाज अदा किया जायेगा. वहां विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. ताकि शरारती तत्वों द्वारा खासकर ईदगाह एवं मस्जिद तक आने जाने वाले रास्तों में किसी प्रकार की बात को लेकर तनाव उत्पन्न करने की कोशिश नहीं किया सके. उन्होंने सभी प्रखड स्तरीय पदाधिकारी यथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद के त्योहार संपन्न कराने का निर्देश दिया. बकरीद पर्व के अवसर पर सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्र अन्तर्गत विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. बैठक में नगर निगम के मेयर उषा देवी अग्रवाल, डिप्टी मेयर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, उप विकास आयुक्त अमित कुमार सहित कई आधी, जन प्रतिनिधि व विभिन्न प्रखंडों से सामाजिक कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया. जल्द से जल्द शांति समिति की बैठक करें: एसपी बैठक में पुलिस अधीक्षक ने ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व पर विधि व्यवस्था के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त किया गया. इस दौरान सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्षों को अवगत कराया गया कि सभी प्रखंडों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर लिया जाय और सभी जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रों में शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद के त्यौहार को संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन को हर संभव मदद करने का अनुरोध किया. एसपी ने सभी पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष दिनांक 28 मई से 30 मई तक मुस्लिम सामुदाय का बकरीद का त्यौहार मनाया जायेगा. इस बकरीद के त्यौहार के अवसर पर पशुओं की कुर्बानी देने की परंपरा रहती है. यह कुर्बानी तीन दिनों तक किया जाता है. इसलिए कोई भी स्थान पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी पदाधिकारी व दंडाधिकारी जिला के महत्वपूर्ण स्थान, दो साम्प्रदाय की मिली-जुली आबादी वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील, अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं सतर्कता रखेंगे. शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश एसपी ने पर्व के अवसर पर साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले तथा अफवाह फैलाने वाले तत्वों, संस्थाओं, असामाजिक तत्वों एवं गुण्डा तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया. साथ ही सभी स्थानीय थानाध्यक्ष एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारी अपने क्षेत्रों के सभी प्रकार की गतिविधियों के संबंध में सूचना एकत्र कर वरीय पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्तर पर पदस्थापित पदाधिकारी, कर्मचारी, ग्राम सेवक, पंचायत के मुखिया, सरपंच एवं अन्य लोगों का भी सहयोग लेने तथा सभी थानाध्यक्ष एवं ओपी अध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करने वाले चिन्हित व्यक्तियों पर भी कड़ी निगरानी का निर्देश दिया. महापौर ने दिया सहयोग का भरोसा बैठक में उपस्थित सभी शांति समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से अपने मंतव्य एवं सुझाव प्रस्तुत किया तथा वहां उपस्थित महापौर उषा देवी अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कटिहार जिला को शांतिपूर्ण एवं भाइचारे से मिलकर बकरीद पर्व को मानने से संबंधित आश्वासन दिया गया एवं पूर्व की भांति सफल मानने के जिला प्रशासन को हर सम्भव सहायता करने का भी आश्वासन दिया. उप महापौर मंजुर खान ने बताया गया कि पूर्व वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ईद-उल-जोहा (बकरीद) आपसी भाईचारा, गंगा जमुना तहजीब एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










