डीआरएम ने बलूरघाट रेलवे स्टेशन व मालदा डीजल सेट, रनिंग रूम का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
डीआरएम ने बलूरघाट रेलवे स्टेशन व मालदा डीजल सेट, रनिंग रूम का किया निरीक्षण

डीआरएम ने बलूरघाट रेलवे स्टेशन व मालदा डीजल सेट, रनिंग रूम का किया निरीक्षण

विज्ञापन

कटिहार मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने शनिवार को कटिहार रेल मंडल अंतर्गत मालदा डीजल शेड, रनिंग रूम व बलूरघाट स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया. संबंधित परिसरों में उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर, रखरखाव व्यवस्था व यात्री सुविधाओं का गहन आकलन किया. निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने डीजल शेड में रखरखाव कार्यों की गुणवत्ता, लोकोमोटिव की उपलब्धता व तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की. साथ ही रनिंग रूम में लोको पायलट व गार्ड के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, खानपान व विश्राम व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिया. बलूरघाट स्टेशन पर डीआरएम ने यात्री सुविधाओं जैसे प्रतीक्षालय, पेयजल, स्वच्छता, टिकटिंग व्यवस्था व सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया. अधिकारियों को यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित व आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता, निर्माण, प्रभात रंजन, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, डीएससी संदीप कुमार पीएस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. मंडल रेल प्रबंधक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाय.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन