छठ घाट के निर्माण से छठव्रतियों को मिलेगी सुविधा

छठ घाट के निर्माण से छठव्रतियों को मिलेगी सुविधा
कटिहार प्राणपुर प्रखंड के सहजा पंचायत वार्ड नम्बर 10 स्थित चरगुहा आदिवासी टोला के निकट सरकारी जमीन में माताओं-बहनों की आस्था और सुविधा के लिए छठ घाट निर्माण कार्य का फीता काटकर प्रमुख व उपप्रमुख ने उद्घाटन किया. प्राणपुर के उपप्रमुख रफीक ने बताया कि यह कार्य पन्द्रहवीं वित्त आयोग योजनान्तर्गत (टाईड) पूरा किया गया है. मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख अमित साह, मुखिया आसनारा वीवी, वार्ड सदस्य राजकुमार मुमू, संयोजक मनोज हांसदा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे. उपप्रमुख ने बताया कि उक्त घाट निर्माण का कार्य 8 लाख 49 हजार 500 रूपये की प्राक्कलित राशि से किया गया है. महिला छठव्रतियों को अब दूसरे पंचायत में छठ करने के लिए जाना नहीं होगा. प्रखंड के हर पिछड़े और जरूरतमंदों के बीच कोने- कोने तक विकास की रौशनी पहुंचाना और हर चेहरे पर मुस्कान लाना उनका एकमात्र लक्ष्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










