निर्धारित समय सीमा में पूजा सम्पन्न कराएंगे समिति

Updated at : 20 Sep 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
निर्धारित समय सीमा में पूजा सम्पन्न कराएंगे समिति

निर्धारित समय सीमा में पूजा सम्पन्न कराएंगे समिति

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना परिसर में शनिवार को दुर्गा पूजा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने की. एसडीपीओ सदर टू रंजन कुमार, इंस्पेक्टर उमेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार, मुख्य पार्षद धीरज सिंह सहित विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे. थाना अध्यक्ष ने पूजा समितियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान अफवाह फैलाने वालों या विवाद करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह ने समितियों को निर्धारित समय सीमा में पूजा सम्पन्न कराने, डीजे बजाने पर रोक, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण तथा सीसीटीवी कैमरा लगाने संबंधी दिशा-निर्देश दिए. वॉलिंटियर तैनात करने का भी आदेश दिया. बीडीओ राजकुमार ने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और किसी भी समस्या पर तुरंत प्रशासन को सूचित करने की अपील की. पूजा समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. मोहम्मद काजिम, जमशेद आलम, शंकर सिंह, अजमल हुसैन, भोला चौरसिया, धीरेंद्र मेहता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन