छात्र-छात्राओं की आम सभा में बाल संसद का किया पुनर्गठन

Updated at : 06 Apr 2026 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं की आम सभा में बाल संसद का किया पुनर्गठन

छात्र-छात्राओं की आम सभा में बाल संसद का किया पुनर्गठन

विज्ञापन

डंडखोरा नये शैक्षणिक सत्र में बाल संसद के मंत्रिमंडल के सदस्यों के चयन को लेकर बच्चों की आम सभा आयोजित की गयी. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में सोमवार को आयोजित इस आम सभा में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान की देखरेख में आयोजित सभा में बाल संसद के मंत्रिमंडल के सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया. बाल संसद के प्रधानमंत्री पद के लिए प्रिंस कुमार तथा उप-प्रधानमंत्री पद के लिए शिवानी सोरेन का चयन किया गया. जबकि शिक्षा मंत्री पद पर अनुष्का कुमारी एवं उप-शिक्षा मंत्री पद पर शिव कुमार मरांडी चुने गए. इसी तरह जल एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में संगीता कुमारी तथा उप-जल एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में जयंत कुमार, विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री पद पर महिमा मुर्मू एवं उप-विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री पद पर तपेश कुमार, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री के रूप में उर्मिला कुमारी तथा उप-स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री के रूप में आशुतोष कुमार चुने गये. आपदा सुरक्षा मंत्री पद पर स्वाती कुमारी एवं उप-आपदा सुरक्षा मंत्री पद पर विमल बेसरा का चयन किया गया. सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री के रूप में अम्बिका कुमारी तथा उप-सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री के रूप में आशुतोष कुमार चुने गए. बाल संसद के शिक्षक संयोजक के रूप में मनोज कुमार जायसवाल को पुनः नियुक्त किया गया. इस अवसर पर शिक्षिका ज्योति कुमारी ने कहा कि बाल संसद से जुड़कर बच्चों में नेतृत्व क्षमता एवं जीवन कौशल का विकास होता है. विद्यालय और समुदाय के बीच संबंध मजबूत होते हैं तथा बच्चों को विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का अवसर मिलता है. बाल संसद के शिक्षक संयोजक मनोज जायसवाल ने कहा कि बाल संसद के माध्यम से विद्यालय में लोकतांत्रिक वातावरण को सुदृढ़ किया जाता है. जिसमें बच्चों को नेतृत्व करने, अनुशासन बनाए रखने, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने, जल एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने, शैक्षणिक गतिविधियों को सशक्त करने तथा विद्यालय की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्राप्त होता है. प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान ने कहा कि बाल संसद बच्चों को आपदा सुरक्षा, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता के माध्यम से सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर करती है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन