प्रगति यात्रा के क्रम में आज मुख्यमंत्री कटिहार में रहेंगे करीब दो घंटे

Updated at : 11 Mar 2026 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
प्रगति यात्रा के क्रम में आज मुख्यमंत्री कटिहार में रहेंगे करीब दो घंटे

प्रगति यात्रा के क्रम में आज मुख्यमंत्री कटिहार में रहेंगे करीब दो घंटे

विज्ञापन

कटिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा के तहत कटिहार आयेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गइ है. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की ओर से संयुक्त आदेश भी जारी किया है. जिसमें विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं. संयुक्त आदेश में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा को रेखांकित किया गया है. डीएम और एसपी की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री कटिहार में करीब दो घंटे रहेंगे. संयुक्त आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 12.50 बजे कटिहार शहर के बीच गुणन प्रक्षेत्र मैदान तीनगछिया स्थित अस्थायी हेलीपैड पर आगमन व वहां से कृषि उत्पादन बाजार समिति के लिए प्रस्थान करेंगे. कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित) तीनगछिया में सीएम बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि द्वारा फेज – 02 अन्तर्गत बाजार समिति के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण, प्रगति यात्रा के क्रम में की गयी घोषनाओं तथा जिलान्तर्गत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे. साथ ही कृषि यांत्रिकरण मेला एवं विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे. कार्यक्रम स्थल बाजार समिति तीनगछिया से प्राणपुर प्रखंड अन्तर्गत बरझल्ला पंचायत के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे. संयुक्त आदेश के अनुसार सीएम प्राणपुर प्रखंड अन्तर्गत बरझल्ला पंचायत आगमन एवं पुराने पंचायत भवन का जीर्णोधार कर स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर का उद्घाटन करेंगे. जीविका द्वारा संचालित सिलाई केन्द्र का उद्घाटन करेंगे. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बुधनगर की आईसीटी लैब में संचालित कोडिंग व एआई से संबंधित प्रशिक्षण का निरीक्षण करेंगे. साथ ही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण एवं नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे एवं जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री प्राणपुर प्रखंड अन्तर्गत बरझल्ला पंचायत में निर्मित अस्थायी हेलीपैड से मधेपुरा जिला के लिए प्रस्थान करेंगे. चप्पे चप्पे पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बल तैनात मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिकोण से हर जगह पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. साथ ही दंडाधिकारी भी तैनात किए गए है. मुख्यमंत्रीे जिस रास्ते से गुजरेंगे. उस रास्ते में बड़ी संख्या में दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बल को तैनात किया गया हैै. हेलीपैड के अलावा विभिन्न चौक चौराहों पर भी दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बल तैनात किया गया है. संयुक्त आदेश के जरिए डीएम व एसपी ने दंडाधिकारी एवं पुलिस बल को कड़ी हिदायत दी है. साथ ही विधि व्यवस्था संधारण को लेकर कड़ा निर्देश दिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मिनट टू मिनट कार्यक्रम अपराह्न 12:50 बजे कटिहार शहर के बीच गुणन प्रक्षेत्र मैदान तीनगछिया स्थित अस्थायी हेलीपैड पर आगमन व वहां से कृषि उत्पादन बाजार समिति के लिए प्रस्थान करेंगे. अपराह्न 12:55 बजे कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित), तिनगछिया आगमन एवं बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि द्वारा फेज – 02 अन्तर्गत बाजार समिति के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण, प्रगति यात्रा के क्रम में की गयी घोषनाओं तथा जिलान्तर्गत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे. कृषि यांत्रिकरण मेला एवं विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे. अपराह्न 01.00 बजे: कार्यक्रम स्थल बाजार समिति तीनगछिया से प्राणपुर प्रखंड अन्तर्गत बरझल्ला पंचायत के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे. अपराह्न 01.20 बजे प्राणपुर प्रखंड अन्तर्गत बरझल्ला पंचायत आगमन एवं पुराने पंचायत भवन का जीर्णोधार कर स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर का उद्घाटन करेंगे. जीविका द्वारा संचालित सिलाई केन्द्र का उद्घाटन करेंगे. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बुधनगर की आईसीटी लैब में संचालित कोडिंग व एआई से संबंधित प्रशिक्षण का निरीक्षण करेंगे. विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण एवं नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करेंगे. अपराह्न 01.40 बजे समीक्षा बैठक एवं जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे. अपराह्न 03.00 बजे प्राणपुर प्रखंड अन्तर्गत बरझल्ला पंचायत में निर्मित अस्थायी हेलीपैड से मधेपुरा जिला के लिए प्रस्थान करेंगे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन