मुख्य पार्षद ने किया कटरा निर्माण का शिलान्यास

मुख्य पार्षद ने किया कटरा निर्माण का शिलान्यास
कुरसेला नगर पंचायत के वार्ड सात एनएच 31 के निकट 6074390 के लागत राशि से बनने वाले कटरा निर्माण कार्य का शनिवार को मुख्य पार्षद लवली कुमारी ने फीता काटकर नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया.मुख्य पार्षद ने कहा कि कटरा के निर्माण से बेरोजगारो को रोजगार का अवसर मिलेगा.गरीब परिवार दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण कर सकेंगे. शिलान्यास के मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी, स्वच्छता पदाधिकारी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन उर्फ गुड्डू यादव, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, वार्ड पार्षद नागो राम, राजकुमार साह, पंकज मंडल सहित स्थानीय ग्रामीण और फुटकर दुकानदार मोजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




