जनगणना राष्ट्रीय कार्य, इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराएं

Updated:
विज्ञापन
जनगणना राष्ट्रीय कार्य, इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराएं

जनगणना राष्ट्रीय कार्य, इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराएं

विज्ञापन

फलका में जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित फलका प्रखंड सभागार में गुरुवार को जनगणना कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. उद्घाटन बीडीओ सौरभ कुमार सन्नी ने दीप प्रज्वलित कर किया. बीडीओ ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है. जिसे पूरी जिम्मेदारी व सतर्कता के साथ संपन्न करना आवश्यक है. उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों से अपील की कि वे सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों को गंभीरता से समझें और अपने कार्य को पूरी निष्ठा के साथ निभायें. बीडीओ ने बताया कि यह प्रशिक्षण गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार तक चलेगा तथा इसे तीन बैचों में विभाजित किया गया है. प्रथम बैच का प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चलेगा. जिसमें प्रशिक्षक के रूप में आलोक कुमार व मिथिलेश कुमार प्रशिक्षण देंगे. द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित होगा. जिसमें राकेश कुमार, निकेश साह प्रशिक्षक के रूप में शामिल रहेंगे. तृतीय बैच का प्रशिक्षण 22 से 24 अप्रैल तक आयोजित किया जायेगा. एजाज आलम, अरुण कुमार प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण देंगे. पहले दिन 130 जनगणना कर्मी प्रशिक्षण लिया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है. ताकि सभी कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन सही तरीके से कर सकें.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन